कुंडहित: बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बागडेहरी थाना अंतर्गत लाइकापुर मोड़ में मास्क चेकिंग सह वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाजुरी-बागडेहरी मुख्य सड़क से आने जाने वाले लोगों को रोककर मास्क की चेकिंग की गई वही हेलमेट और कागजातों की भी जांच की गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे से राजस्व कर्मचारी धनंजय प्रसाद वर्मा तथा गिरीश रविदास द्वारा बागडेहरी पुलिस टीम के साथ लाइकापुर मोड़ में अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि कुंडहित अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद के निर्देश पर 14 अप्रैल से प्रखंड के दोनों थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बगैर मास्क के पकड़े जाने पर बतौर जुर्माना प्रति व्यक्ति 100 रुपये की वसूली की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मास्क चेकिंग अभियान के मद्देनजर क्षेत्र के लोग काफी जागरूक हो गए हैं। बाहर निकलने पर अधिकतर लोगों द्वारा मास्क लगाया जा रहा है।