गिद्धौर(चतरा)। आजसू कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता जपुआ में वृक्षारोपण किया। मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।