खूंटी : एनडीए सह भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज खूंटी लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकस मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी अर्जुज मुंडा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा शामिल थे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
लोकतंत्र के महापर्व में नामांकन के बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को माला पहनाया और जयश्रीराम का उद्घघोष किया।
अर्जुन मुंडा नामांकन के बाद रोडशो में शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के झंडा बैनर के साथ रोडशो कर कचहरी मैदान पहुंचे है जहां रोडशो सभा मे तब्दील हो गया। भाजपा द्वारा आयोजित सभा मे बतौर मुख्य अतिथि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचेंगे हालांकि अभी तक रक्षा मंत्री मंच में नही पहुंच पाए है।