रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद वार्ड नंबर 17, सिरका चूना भट्ठा झोपड़ी में एक गरीब परिवार टेरा मुंडा की बेटी दुर्गा कुमारी की शादी के लिए डिवाइन ओंकार मिशन और ज्ञान महिला समिति की ओर से जेवर सेट, चावल, आटा, पापड़ वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विनोद जायसवाल, मीडिया प्रभारी सूरज कुमार बेदिया, धर्मेंद्र झा, पिंकू पांडे, विक्रम प्रजापति, विनोद पासवान, चरका नायक, प्रभु राम, मनीष मुंडा और महिलायें उपस्थित थी। विनोद जायसवाल ने कहा कि आगे भी बरसात से बचाव के लिए रामगढ़ जिले में हजारों हजार की संख्या में महिलाओं के बीच छाता देने का कार्य किया जाएगा साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्या का भी निदान किया जाएगा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा खत्म हो ना दहेज लेंगे न दहेज देगें।