रामगढ़। पतरातू मंडल के गिरीगड़ा मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुहिम भोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता के लिए भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला अध्यक्ष के द्वारा सैकड़ों दिए का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह एवं संचालन मंडल उपाध्यक्ष रिंकू देवी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है जिन्होंने देश के सभी लोग के बारे में सोचते हैं। और दीपावली में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की सलाह देते हैं यदि हमें मिट्टी के दीपों का उपयोग करते हैं। तो हमारे यहां के मिट्टी कारीगरों के बीच खुशियां लौटेगी ।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप महतो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, हरीचरण महतो, मलकु बेदिया भुवनेश्वर सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, योगेंद्र सिंह ,अमरेश सिंह, एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।