जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी का दुमका से रांची प्रस्थान के क्रम में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जामताड़ा के पोसोई मोड में रुके जहां पहले से भाजपा नेता एवं जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल जिला भाजपा के अध्यक्ष सोमनाथ सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बाबूलाल मरांडी जी से मिलने के लिए मौजूद थे, जामताड़ा पहुंचने के उपरांत बाबूलाल मरांडी का भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया, स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने परंपरा के अनुसार गुलाब एवं सोल से सम्मानित किया तत्पश्चात बाबूलाल जी उपस्थित कार्यकर्ताओं से मिले. पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मरांडी ने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को गिनाया. मरांडी ने झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, सरकारी योजनाओं का लूट, बढ़ते अपराध, जनता में निराशा पर चिंता जाहिर किया. बाबूलाल जी ने बताया कि झारखंड में चल रही यूपीए गठबंधन सरकार जनता के मूलभूत सुविधा देने में नाकाम साबित हुई है जनता सब देख रही है समय पर जनता मुंहतोड़ जवाब देगी,बाबूलाल जी ने केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहां प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और विश्व गुरु बनने की ओर देश कदम बढ़ा रहा है ऊर्जा रक्षा सड़क,रेल,आधारभूत संरचनाएंओं के विकास में देश काफी प्रगति किया है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में प्रगति निरंतर जारी रहेगा मौके पर उपस्थित वीरेंद्र मंडल के अनुसार तय समय पर बाबूलाल मरांडी जी पोसोई मोड पहुंचे एवं मरांडी जी का जोरदार स्वागत किया गया मंडल ने बताया कि बाबूलाल मरांडी जी से जामताड़ा के भाजपा संगठनात्मक चर्चाएं हुई पार्टी के आगे के कार्यक्रम एवं रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई मंडल ने बताया कि बाबूलाल मरांडी जी ने झारखंड सरकार की नाकामियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं से जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया,मंडल ने बताया कि बाबूलाल मरांडी जी का जामताड़ा के लोगों साथ घनिष्ठ संबंध है इनका कृपा दृष्टि सदा ही जामताड़ा के लोगों के साथ रहता है इनके पहुंचने मात्र से कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा का प्रकाश प्रभाव होने लगता है मंडल ने बाबूलाल मरांडी जी को विपक्ष का नेता पद का मान्यता देने का विधानसभा अध्यक्ष से मांग किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,जिला मंत्री कुणाल सिंह,नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,भाजयुमो के अध्यक्ष अनूप पांडेय,महामंत्री चंदन राऊत,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष निमाई दास,जामताड़ा ग्रामीण के भाजपा अध्यक्ष रंजीत राणा,सतीश सिंह,पवित्र माहथा, नगर भाजपा उपाध्यक्ष संजय साह,नगर महामंत्री गोर बाउरी,लखिंदर सिंह,नगर मंत्री बृजेश राउत,जितेंद्र दुबे,मुकेश यादव, जीत दुबे,सम्राट मिश्रा,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.