बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही एवं चौपारण प्रखंड में कल शनिवार को 2 घंटे तक के लिए विद्युत आपूर्ति सेवा ठप रहेगी। विद्युत आपूर्ति कल सुबह 9 बजे से पूर्वाहन 11 बजे तक बंद रखी जाएगी। उक्त जानकारी बरही – चौपारण के सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा ने दी। उन्होंने बताया कि बरही डीवीसी सबस्टेशन से उनके झारखंड विद्युत बोर्ड का बरही न्यू कॉलोनी स्थित विद्युत सब स्टेशन तक की 33 केवी का पोल – तार का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा।