दुमका: दुमका जिले के विश्व प्रसिद्ध बासुकिनाथ धाम में आज सावन की दूसरी को भक्तों और कांवरियों की भोर से ही भारी भीड़ है। भोर सवा तीन बजे सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट खुलते ही कतारबद्ध कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक आरंभ किया। वर्षा के बीच भी भक्तों का उत्साह चरम पर है। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों को कतारबद्ध कर मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है। आज कांवरियों की कतार पिछली सोमवारी से ज्यादा लंबी है। सुबह में कतार करीब १० किलोमीटर लंबी हो गयी थी। उपायुक्त राजेश्वरी बी अौर पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश खुद भोर से मंदिर परिसर में डटे हुए हैं।