विष्णुगढ: दहेज मुक्त झासरखंड के राष्ट्रीय संस्थापक डाॅर आनंद कुमार शाही आज बागोदर दौर पर थे। इसी क्रम में आज उनका बिष्णुगढ़ में कार्यक्रर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही यहा पर शाही की उपस्थिति में कमिटी का विस्तार भी किया गया। अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सुरेश राम के अनुशंसा और संस्था के संस्थापक डाॅ आनंद कुमार शाही की उपस्थिति में संगठन का विस्तार पर हुआ। जिसमें थानेश्वर महतो, दहेज मुक्त् झारखंड विष्णुगढ़ प्रखंड प्रभारी, द्वारिका महतो (डीएम) जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, रुपेश कुमार महतो युवा प्रखंड अध्यक्ष, संतोष कुमार महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष, रामचंद्र राम बनासो पंचायत अध्यक्ष को संस्था ने सर्टिफिकेट देकर मनोनीत किया गया। वहीं चानो झपट्टा टांड़ निवासी अजय कुमार महतो एवं खुशबू कुमारी को नवविवाहित जोड़ियों को बिना दहेज लिए शादी किए पर सम्मानित भी किया गया
श्री शाही ने बताया कि दहेज जैसी कुप्रथा हमारे समाज के लिए एक कैंसर बनी हुई है इस दहेज रूपी रावन को हमारे समाज इस से जड़ से मिटाने मे अपनी एकता और संगठन को मजबूत करने होगे। और दहेज उत्पीडन व घरेलू हिंसा आदि प्रताडित महिलाओं को मदद के लिए आगे आने होंगे। मौके पर उपस्थित गोमिया दहेज मुक्त झारखंड अध्यक्ष श्री भुनेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, अजीत कुमार, पवन कुमार महतो, तिलकधारी महतो, लालचंद महतो ,माथुर प्रसाद,उपेन्द्र कुशवाहा,निराला जी आदि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।