पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदनीनगर : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश एवं भाजपा पलामू के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ब्लॉक बैरिया में ग्रामीण मंडल मेदनीनगर, भाजपा नगर मंडल मेदिनीनगर भाजपा एवं भाजपा पोलपोल मंडल ने संयुक्त रुप से हेमंत सोरेन की जनविरोधी नीति के विरोध में भाजपा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ मानव श्रृंखला बनाया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे उपस्थित रहे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे,नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू एवं पोलपोल मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण दुबे ने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूर्णतः ठप है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने मौके पर कहा कि कोरोना संकट से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है।
नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ने मौके पर कहा कि बेरोजगार नौजवानों को 5000 और 7000 रुपया बेरोजगारी देने का वादा फेल हो गया। अप्रवासी मजदूरों को वादा कर रोजगार नहीं दिया गया। लाखों की संख्या में यह पलायन को मजबूर हो रहे है। इस मौके पर मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता धर्मेंद्र उपाध्याय लुड्डू खान रूपा सिंह, पूर्णिमा चंद्रवंशी, सीटू गुप्ता,मंजू गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, फिरोज अंसारी, सोमेश सिंह, मनोज दुबे, राकेश तिवारी, सुशील सिंह उदय शुक्ला, शिवकुमार मिश्र एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।