विष्णुगढ़ : झारखंड विकास मोर्चा का बैठक गोविंदपुर दुर्गा मंडप के प्रांगण में किया गया। इस बैठक में पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सदस्यता प्रभारी सरयू साव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल उपस्थित थे। झाविमो केंद्रीय सचिव के नेतृत्व पर आस्था रखते हुए भाजपा का दामन छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा में उप मुखिया तिलेश्वर साहू, मुकेश कुमार महतो, दशरथ महतो ,महेश मृद्धा, प्रमोद ठाकुर ,संतोष रजक अपने सैकड़ो समर्थक के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि सरकार की नीति झारखंड को लूटने की है। सभी सरकारी संस्थान को प्राइवेट कंपनी के हाथों बेच रही है ।भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है ।बैठक में राजेंद्र मंडल, कैलाश महतो, जलेश्वर महतो, तिलक साहू ,नागेश्वर मृद्धा ,तुलसी महतो ,गंगा साहू, महादेव मरांडी, राजू मरांडी, खुशी लाल महतो, जगदीश महतो ,प्रमोद ठाकुर ,गोपाल ठाकुर ,सनीचर महतो आदि उपस्थित थे।