पाकुड़ : कांविड 19 को ले कर लोगों को जागरूक करने के बावत प्रदेश नेतृत्व के दिये गये निर्देश के आलोक में भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने जिला में इस कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करने को ले कर जिला के सभी मंडल के लिये प्रभारी मनोनित किया है।वहीं इस बावत श्री दुबे ने कहा कि सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अपनी सेवा कार्य से राष्ट्र सेवा में लगने का आह्वान किया जा रहा है।इस संबंध में जिले के बारहों मंडलों के कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा किया गया।उन्होने बताया कि पाकुड़ नगर- अमृत पांडे,गंधाईपुर- मिसफिका हसन,दादपुर- शर्मिला रजक,नगरनबी- मीरा प्रवीण सिंह,हिरणपुर- खुदीराम साहा,बीचामहल- जामू मरांडी,लिट्टीपाड़ा- दानियल किस्कू,आमरापाड़ा- विजय भगत,कैराछत्तर- अरूण मरांडी ,पाकुड़िया- शीला रानी हेम्ब्रम,बिरकिट्टी- राजेन्द्र शेखर सिंह,महेशपुर- नरेन साहा को मनेानित किया गया है।वहीं सपन दुबे- कार्यक्रम सह-प्रभारी मनोनित किया गया है।