महेशपुर:भाजपा मंडल कार्यसमिति कैराछत्तर की पहली बैठक शुक्रवार को छक्कुधरा गांव में अरुण भगत के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैराछत्तर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण भगत ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया साथ ही कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा गया। बैठक के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा ने बताया कि झारखंड की जन विरोधी एवं विकास विरोधी सरकार की कार्यशैली से जनता त्रस्त हो चुकी है। झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है। और सरकार के हर वादे खोखले साबित हो गए हैं। बैठक में मानिकचंद्र राय, कांति सिंह, विनोद गुप्ता, नीरेन भंडारी, सहदेव मिर्धा, विश्वनाथ प्रसाद भगत, मनोज कुमार देहरी, गोपाल प्रसाद भगत, स्टेफन हंसदा, राजेंद्र रविदास, राजू भंडारी, बाबूधन सोरेन, राजेंद्र कुमार साह, गौतम पाल, ओम प्रकाश पाल, राजू मंडल, राजेश पाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।