महेशपुर :प्रखंड मुख्यालय स्थित काट मिल परिसर में शुक्रवार को महेशपुर विधानसभा के चार मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारि व भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन को एसटी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहनाकर स्वागत किया।वहीँ बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी छह एवं सात सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद भाजपा दीपक प्रकाश के जिला प्रवास को लेकर महेशपुर विधानसभा के चारों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओ ने विचार-विमर्श करते हुये एक रणनीति तैयार की गई। मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी तपन मंडल, प्रदेश अध्यक्ष के जिला प्रवास कार्यक्रम के जिला प्रभारी दिलीप सिंह, महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर, कैराछत्तर मंडल अध्यक्ष अरुण भगत, बीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू, पाकुड़ीया मंडल अध्यक्ष विजय भगत ,बबीता देवी, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश टूडू , मोहन मंडल, जयसेन बेसरा,नरेन साहा, अमित अग्रवाल, राजेंद्र शेखर सिंह, आशीष कुमार सिंह, राजु पहाड़िया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुख्तार हुसैन, बीरबल मंडल, विष्णु सिंह, योगेश सरकार तथा पाकुड़िया के हृदयानंद भगत, संजीव भगत, प्रकाश मुर्मू सहित विधान सभा छेत्र के प्रखंडों के दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।