जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री की स्वागत की तैयारी का लिया गया निर्णय
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी व शिवम आनन्द ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। बैठक में चर्चा किया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सांसद सह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सम्मान में जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को कोडरमा से निकाला जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत बरही में पूर्व विधायक के आवास पर किया जाएगा। पूर्व विधायक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला महामंत्री के द्वारा किया जाएगा। यह यात्रा हजारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में रांची तक जाएगा। इस कार्यक्रम के स्वागत समारोह के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिन्हा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, नवलकिशोर सिंह, रितेश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डिलो पासवान, भाजयुमो जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, नागेश्वर कुमार रजक, सुरेश यादव, नवल किशोर सिंह, हीरामन साव, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, सुनील यादव, कुलदीप यादव, नागेश्वर रविदास, रघुनाथ मोदी, अर्जुन मोदी, रामलाल मोदी, सुखदेव साहू, नितेश कुमार, हरेंद्र गोप, राजकुमार केसरी, देवधारी यादव, संजय कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।