रामगढ: आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रामगढ़ के लोहार टोला में संपन्न हुई। बैठक का आरंभ बाबा भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर सामुहिक पुष्पार्पण के साथ हुआ।
इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रामगढ़ नगर अध्यक्ष कुलजीत सिंह “होरा” ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए एवं कमेटी के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्यारह सदस्यीय टीम की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता जनहित के मुद्दों पर रहेगी। जनकल्याण के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सभी आगंतुको के प्रति भाव-भीना आभार व्यक्त करते हुए श्री होरा ने सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष सैयद किरमानी , जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह “चाना”, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा मल्लिका दत्ता , कैंट मंडल के वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह , कैंट मंडल उपाध्यक्ष शीतल सिंह , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिवानी देवी , रमा मिश्रा , अमरजीत सिंह जस्सल , सदाब हुसैन , शशीकांत सिंह , अफसर इमाम , मनीशा कौंडल , गुरप्रीत सिंह संघोत्रा , मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।