पाकुड़ : भाजपा जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देश के आलोक में नगर मंडल कोर कमिटि की बैठक मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से मेरा बूथ सबसे मजबूत हर बूथ हो रहा है मजबूत विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में नगर के 39 बुथो पर बैठक कर नई बुथ समिति बनाने कासे ले कर रणनीति तय किया गया। 1 सप्ताह के अंदर 39 बुथो पर समिति प्रक्रियाओं को पूरी कर लेने का निणर्य लिया गया।बैठक में पाकुड़ लेंम्स बैंक मैं घोर अनियमितताएं पर नगर पदाधिकारी के बीच चर्चा किया गया पाकुड़ लेंम्स बैंक की समस्याओं पर डीसी को ज्ञापन सौपने का निणर्य लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल ,नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, उपाध्यक्ष अजय भगत, नगर मंत्री चंदन सिंह श्रीकांत भूईमाली , नगर कोषाध्यक्ष राजा साह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष तारक भगत, किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सुमित चौबे, मुख्य रूप से उपस्थित थे।