जामताड़ाः भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का कोविड-19 महामारी के कारण जिन परिवारों ने अपने आत्मीय स्वजन को खोए हैं उन परिवारों से मिलकर राशन एवं अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैl इसी क्रम में आज भाजपा के आदिवासी नेता महादेव मुर्मू का निधन कोरोना के कारण से हो गया थाl उनके परिवारजनों से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह मिले एवं परिवार को सांत्वना देते हुए यथोचित राहत सामग्री उनके गांव कंचनबेड़ा आवास में पहुंचकर मुहैया करायाl भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया इस तरह का कार्यक्रम जिले भर में सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता लोग कर रहे हैंl भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस मुसीबत की घड़ी जिन परिवार ने अपने आत्मीय स्वजन खोए या किसी अन्य तरह से महामारी के कारण मुसीबत में हैl भाजपा के कार्यकर्ता सबके साथ खड़ी है जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने का आह्वान किया अध्यक्ष ने बताया नर सेवा नारायण सेवा है सभी कार्यकर्ताओं को इस मुसीबत के वक्त में लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए भाजपा अध्यक्ष ने बताया सभी कार्यकर्ता तन मन के साथ लोगों के सेवा में खड़ी है जो सराहनीय है । इस कार्यक्रम में जामताड़ा ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष रणजीत राणा, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,सुकुमार सरखेल, लखिन्दर सिंह गौर वावरी, सुशील गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थेl