गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय विधायक अमित मंडल के आवासीय कार्यालय में नगर समिति की बैठक नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता उपस्थित थे।
श्री मेहता ने बैठक में नगर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि हर एक शक्ति केंद्र पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए बूथ कमेटी की नवीनीकरण लिस्ट बनाएं। हर बूथ पर पार्टी के कार्यक्रम हों, इसे सुनिश्चित किया जाए। हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सुनें।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारे प्रधानमंत्री की सराहना हो रही है। बैठक का संचालन नगर महामंत्री प्रेमजीत साह ने और धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री रक्षित कश्यप ने किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष अमन गुप्ता,विनोद मंडल , मणि कुमार, गौरव भगत ,मंत्री अमित कश्यप, सुमित राज, अनुराग, अजय गुप्ता, मनीष यादव, अशोक कुमार मंडल,पप्पू शर्मा, मुकेश कुमार, मुकेश रमानी, महिला मोर्चा की गीता देवी ,नागौरी देवी , रीता झा, आदि उपस्थित थे।