बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: 8 सितम्बर को विधानसभा घेरने गए भाजपाइयों पर हुई लाठीचार्ज का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। आज प्रदेश के हेमन्त सरकार का पुतला भाजपाइयों द्वारा विरसा चौक पर किया गया। यहाँ बोलते हुए भाजपा के ज़िलाध्यक्ष भरत यादव ने अपने सम्बोधन में हेमन्त सरकार को ना सिर्फ जनविरोधी बताया वही भाजपा विधायक अमर बाउरी के साथ सदन में हुए व्यवहार की भी निंदा करते हुए कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कम किया है।