पत्थलगड़ा(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन के समीप वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी व अल्पसंख्याक मोर्चा जिला महामंत्री महफूज रहमान के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्टी द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान में किसान मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार, पूर्व गिरधारी राणा, हरीश दांगी, तिलेश्वर राणा, युवा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता, अर्जुन प्रसाद यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।