पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला इकाई द्वारा सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।पाकुड़ जिलाध्यक्ष बलराम दुबे के नेतृत्व में स्थानीय बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर बोलते हुये जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि दुनियाभर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों की संस्कृति, भाषा और अस्तित्व को बचाने के लिए हर साल 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है. विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था। अवसर पर वरिष्ठ नेता दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे और हिसाबी राय,दिलिप सिंह,लुतफूल जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, नगर अध्यक्ष पंकज साह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल, रविशंकर झा, तारक भगत, राजा साह, पार्थ रक्षित जिला मीडिया सह-प्रभारी असीम मंडल, तारक भगत इत्यादि उपस्थित थे।