चौपारण (हजारीबाग) : भाजयुमो चौपारण मंडल के तत्वाधान में स्थानीय साहु भवन चौपारण में भगवान बिरसा मुंडा की 121 वीं पुणयतिथि मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई,कार्यक्रम में सर्व प्रथम बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया,तत्पश्चात युवा मोर्चा के उपेन्द्र प्रजापति,अंकित केशरी,मिशन मोदी के चौपारण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मिशन मोदी के जिला उपाध्यक्ष गजाधर प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय,तथा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला,कार्य क्रम में बिनोद राणा,अनिल कुमार राणा,अमन गुप्ता,सहित कई लोग उपस्थित थे,