पाकुड़ : भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज घोष, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साह,भाजयुमो जिला महामंत्री पृथ्वी राज चैहान, जिला उपाध्यक्ष इवरन सिंह, धनंजय चैबे कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रतन भगत और भी अन्य तमाम कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।बैठक में आगामी 31 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी के पाकुड़ आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।उनके आगमन को ले कर आयोजित हाने वाले कार्यक्रम को ले कर जिला के 12 मंडलों में युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक करने का निणर्य लिया गया।