पतरातु। भारतीय जनता युवा मोर्चा पतरातू मंडल के तत्वधान में झारखंड प्रदेश भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में घड़ा फोड कार्यक्रम का आयोजन कटिया चौक पर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद पांडे एवं जिला उपाध्यक्ष अंजू ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रह्लाद पांडे ने कहा कि वर्तमान मैं झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने चुनावी वादों में झारखंड के 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया परंतु आज तक युवाओं को नौकरी नसीब नहीं हुई। झारखंड सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर अपने कर्तव्य से भाग रही है ना ही सरकार की कोई अस्पष्ट रोजगार और नियोजन है ना ही अभी तक बेरोजगारों को अपनी दशा सुधार करने की सरकार की कोई रणनीति नहीं है ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू मंडल भाजयुमो अध्यक्ष गणेश ठाकुर एवं संचालन बजरंग कुमार ने किया। आगे इस कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर घड़ा फोड़ा गया। इससे हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हेमंत सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है इसलिए उसे फोड़ने की बहुत जरूरी था सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। आगे गणेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार जल्दी से जल्दी अपने वादे को पूरा करें अन्यथा गद्दी छोड़ो। युवाओं के साथ धोखा घड़ी करना बंद करें। इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल कुमार सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य, नीतीश ओझा जिला सदस्य त्रिलोकी गिरी पंकज ,कुमार मनीष झा, परमानंद राजीव, सेतु प्रियदर्शी, शुभम ठाकुर, अनुज ठाकुर, प्रेम प्रभु, मोहन करमाली, प्रदीप गंजू साथ ही भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बापी मुखर्जी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री संजय रजक, पतरातू किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम अंसारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गंजू, डब्लू पांडे सरिता देवी बापी मुखर्जी शाहरुख अंसारी किरण देवी,न रीना देवी उर्मिला देवी लकी देवी आदि उपस्थित थे।