महेशपुर : प्रखंड के संत स्तानिस्लास स्कूल मैदान में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से महेशपुर प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के 430 बालक – बालिका, महिला/ पुरुष खिलाडि़यों ने भाग लिया प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ संत स्तानिस्लास स्कूल हाथीमारा महेशपुर के फादर थेओफिल तिग्गा एवं पाकुड़ जिला एथलेटिक संघ के सचिवणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया । प्रतियोगिता को सफल बनाने में पाकुड़ जिला एथलेटिक संघ के सचिव रणवीर सिंह टेक्निकल ऑफिशियल एम.डी फरीद,संत स्तानिस्लास स्कूल हातिमारा महेशपुर के फादर, मनोज कुमार टोप्पो ,फादर राजेश ,फादर एडमिन डिसूजा ,सनातन हेम्ब्रम, राजकुमार बेड़ा, रिंकी वेरोनिका, सरोजिनी ,फादर चालेस टूडू, नारायण चंद्र रॉय, एम.डी शकील हक, श्यामचंद सफा बासकी रघु,राजा मुर्मू रुशील मरांडी ने सक्रिय भूमिका निभाया।