इटखोरी(चतरा)। शुक्रवार को इटखोरी प्रखंड कार्यालय सभागार भवन में खरीफ फसल पर कर्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी श्रीराम विनय कुमार ने किया। कर्यशाला में मुख्य रूप से बीटीएम वीरेंद्र प्रसाद व अंचल निरीक्षक अम्बिका रजक उपस्थित थे। इस अवसर पर वर्ष 2021 कृषि विभाग एवं आत्मा के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बीटीएम ने खरीफ फसलों की जानकारी देते हुए कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती व उर्वरक की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।