बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: भोले भाले लोगों से सायबर ठगी करने वाले एक गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचकर एक और सफलता अपने नाम की है।
दरअसल यह गिरोह देवघर से आकर बोकारो के चास में एक किराए के मकान में अपना ठिकाना बनाया हुआ था और यही से विभिन्न तरीकों से के लोगो को अपना निशाना बना रहा था। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसी भाड़े के मकान अपना कॉल सेंटर के माध्यम से अपने झांसे में लेकर लोगो को चूना लगा रहा था।
पुलिस ने इनके पास से 12 एनरोइएड मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 ए टी एम तथा 1 डेबिट कार्ड बरामद किया है। चास के एस डी पी ओ प्रवीण सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, इसी आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया था।
इसी टीम को यह सफलता हाथ लगी है, पुलिस गिरफ्त में आये लोगो से पूछताछ के गिरोह के सरगना को दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है।