कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ. आर थंगा पांडियन और जीप अध्यक्ष ममता देवी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा 150 पौधे लगाए गए। वहीं डीएफओ ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। जिस तरह शरीर के लिये सांस का होना जरूरी है, ठीक उसी तरह पर्यवारण बचाने के लिए भी हर व्यक्ति को पौधा लगाना जरूरी है। महोत्सव में रेंजर राजबल्लभ पासवान, मुखिया रेखा देवी, इमिलदा देवी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव, गंदौरी साव, अम्बिका भोक्ता, रंजीत भोक्त, पृथिवी गंझू, मनोज यादव, लवकुश गुप्ता एंव वन रक्षी आदि शामिल थे।