अमूल्य चंद्र पांडेय की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना दुर्गा मंडप के प्रांगण में बुधवार की रात्रि में विशेश्वर महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक हुई।
जिसका संचालन अभिजीत कुमार ने किया। रामनवमी उत्सव आपसी सौहार्द शांति प्रेम भाईचारे के साथ मनाने को लेकर लोगों ने संकल्प लिया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। रामनवमी त्योहार संपन्न होने के साथ ही नया मंडई बनकर तैयार है ।
इसका विधिवत स्थापना करने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। आषाढ़ी पूजा के पूर्व तैयारी करने को लेकर सभी लोगों की सहमति बनी। मेले में पेयजल बिजली साफ सफाई एवं अन्य विधि व्यवस्था व मेले को सफल बनाने लेकर कमेटी गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कपिल देव कुमार उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सचिव मोहन कुमार उप सचिव अभिजीत कुमार संयोजक कपिल देव चौधरी को मनोनीत किया गया।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्य भी गठित किए गए।बैठक में मुख्य रूप से डेगलाल कुमार महतो राजेश ठाकुर सुकर महतो नारायण महतो जितेंद्र कुमार अजय कुमार कामेश्वर महतो मंटू कुमार अशोक महतो दशरथ महतो चिंतामण महतो मुकेश कुमार ईश्वर महतो संजय कुमार जुगल महतो वासुदेव महतो परमेश्वर महतो दुलारचंद महतो टेकलाल महतो समेत महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे। उक्त जानकारी पूजा समिति के मीडिया प्रभारी राजेश्वर महतो ने दिया।