बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिये एन डी ए की ओर से आजसु के चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपना नामंकन दाखिल किया।
इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, झारखण्ड के प्रदेशाध्यक्ष बाबुलाल मरांडी सहित आजसु के सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। नामंकन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि जनता सब देख रही है कैसे प्रदेश को लूटा जा रहा है।
जहाँ एक मंत्री के सहयोगी के नॉकर के घर से करोड़ो बरामद लूट की बात की पुष्टि करता है साथ ही बताता है कि कैसे मौजद प्रदेश सरकार झारखण्ड को लूट रही है। जनता सब देख रही है समय आने पर जनता ही जबाब देगी।