गिद्धौर(चतरा)। दो दिन पूर्व लापता युवक का 7 मई को गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर श्मशान घाट के समीप शव सखुआ पेड़ से संदेहास्पद स्थिति में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांगपुर गांव निवासी सोखन साव के पुत्र 45 वर्षीय अर्जुन साव के रूप में की गई। बताया गया कि मृतक बीते बुधवार को घर से निकला था। देर शाम तक घर नही लौटने पर परिजन ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नही चला। शुक्रवार को चरवाहे ने शव पेड़ से झूले होने को लेकर हल्ला किया। ग्रामीण व परिजन जब स्थल पर पहुंचे तो देखा अर्जुन साव का शव पेड़ से लटका है। वही पुलिस शव कब्जे में लेने के साथ जांच प्रारंभ कर दी है।