महेंद्र कुमार यादव
चतरा: विशेष केन्द्रीय सहायता (एससीए) मद अन्तर्गत प्रखण्ड कुन्दा के पंचायत कुन्दा ग्राम शाहपुर में आंगनबाड़ी से बामी सीमाना तक पी०सी०सी० पथ निर्माण कार्य संपन्न कराने हेतु मेसर्स राइजिंग ब्रदर्श ग्राम कारी, मोकतमा, जिला- चतरा के साथ एकरारनामा किया गया है। उक्त निर्माण कार्य संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण करा दिया गया है। जिसे लेकर उपायुक्त दिव्यांशु झा के दिए निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, मुमताज अंसारी समेत कार्यपालक दंडाधिकारी, सलमान जफर खिजरी एवं कार्यपालक अभियन्ता, एन.आर.ई.पी. श्याम सुंदर मुर्मू द्वारा स्थल पर पहुँच कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कुंदा प्रखंड मुख्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में मौजूद अभिलेखों की जांच किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्रवण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों की भी जानकारी लिया एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास समेत अन्य योजनाओं के अहर्ता रखने वाले योग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।