राज सिंह चौहान बने अध्यक्ष व पिंटू ठाकुर कोषाध्यक्ष
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही:मंगलवार को प्राचीन छठ घाट बरहीडीह में छठ पूजा को लेकर बैठक रखी गई। मौके पर आस्था का महापर्व छठ पूजा बेहतर तरीके से संपन्न कैसे हो व छठ घाट की साफ-सफाई आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। वही एक समिति का भी गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान को अध्यक्ष व पिंटू ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वही बताया गया कि यही समिति मंदिर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगी। मौके पर सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, नागेश्वर साव, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार केशरी, राजेश केशरी, भावी पंचायत समिति सदस्य जीतू ठाकुर, कैलाशपति सिंह, लखन पांडे, विनय सिंह, विजय सिंह, संजय साव, जीतू, राजेश केशरी उर्फ मेवालाल,सुनील साव, सुनील चंद्रवंशी, परमानंद पांडे, चंदन सिंह, पिंटू ठाकुर, अमित सिंह उर्फ छोटू, विक्की सिंह, प्रमोद सिंह, धनमेद्र सिंह, नंदन केशरी, छोटू सिंह राजवंशी, पिंटू ठाकुर, आनंद कुमार, सनी सिंह, राकेश पांडे, रिंकू पांडे, अवध केशरी, टिंकू सिंह, टिंकू आलम, उदय ठाकुर, ब्रमदेव ठाकुर, टुनटुन पांडे, अंकित केशरी, पिंटू सिंह, शंकर राणा, सिंटू सिंह, पप्पू प्रजापति आदि मौजूद थे।