मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के भागवत झा आजाद उच्च विद्यालय कसबा खेल मैदान में खेल मंत्रालय भारत सरकार के बैनर तले क्लीन इंडिया का कार्यक्रम शुक्रवार को विद्यालय परिसर में किया गया। बताते चलें कि क्लीन इंडिया का कार्यक्रम 1 से 31 अक्टूबर तक पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है इधर- उधर फेके गए प्लास्टिक को इकट्ठा करना साथ ही स्थानीय लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नही करने का आग्रह करना है। साथ ही प्लास्टिक से होने वाली हानि के बारे में समझाना नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक सौरभ कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र को स्वच्छ भी बनाएंगे और आगे ऐसा कूड़ा-कचड़ा इकट्ठा ना हो ऐसा प्रयास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में आशीष कुमार ठाकुर, सोनम कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।