महेशपुर : भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर मंडल अंतर्गत अंबेदकर चौक व बजरंगबली मंदिर प्रांगण में महेशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, जिला महामंत्री शीलारानी हेम्ब्रम, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री बीरबल मंडल, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री जोनास टुडू, अलोका देवी, बबलू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान एवं जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी संदीप भगत उपस्थित थे।