रामगोपाल जेना
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में आज इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के नामांकन के मौके पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कहा कि झारखण्ड के सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत होगी।
उन्होंने इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को जीत दिलाकर गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को निशाने पर लेते हुए जोबा माझी को जिताने की अपील की।
मंत्री दीपक बिरुवा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।