महेशपुर :प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत तसरिया गांव में राइस मील निर्माण को लेकर शुक्रवार को सीओ रितेश जयसवाल ने अपने अंचल कर्मियों के साथ गांव पहुँचकर स्थल निरीक्षण किया |निरीक्षण के बावत सीओ रितेश जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर को मौजा तसरिया थाना संख्या 15 अनावादी खाता संख्या 33 भाग संख्या 742 किस्म पुरातन पतित भूमि पर राइस मिल निर्माण के लिए ग्राम प्रधान तरसरिया एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया |निरीक्षण के क्रम में दाग संख्या 742 की भूमि राइस मील निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया जिसका प्रस्तावित भूमि पर राइस मिल निर्माण के लिए ग्रामीणों के द्वारा सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी गई। मौके पर ग्राम प्रधान बड़का हांसदा, गिरधारी प्रसाद साह, गोविंद साह सहित अन्य ग्रामीण एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।