राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : मिहिजाम थाना काण्ड संख्यॉ 68/2021 के नामजद आरोपी विधान चन्द्र दास साकिन मालपाड़ा थाना मिहिजाम जिला जामताड़ा को सोमवार व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में प्रथम श्रेणी के न्याययिक दण्डाधिकारी आनंद कुमार के न्यायालय में आत्म समर्पण किया। जहॉ संबंधित न्यायालय ने आरोपी के अधिवक्ता ने बचाव में अपना पक्ष रखा। जहॉ सुनवाई के उपरांत संबंधित न्यायालय ने जमानत दे दिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों एक महिला द्वारा सुसाईड की घटना के समाचार करने के दरम्यान संबंधित थाना में उक्त थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया था। तत्पष्चात पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी विधान चन्द्र दास पर मामला दर्ज किया था। हलॉकि विधान चन्द्र दास ने न्यायालय पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस एक सोची समझी रणनीति के तहत हमें फॅसाने का काम किया। विधान ने खुद को निर्दोष बताते हुए कानुन का सम्मान करने की बात कही। हलॉकि विधान चन्द्र दास सोसल मीडिया एवं मीडिया में सक्रिय रहने के कारण उनके विरोधी उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। नतीजा गाहे बेगाहे केस फोजदारी का सिलसिला चलते रहता है।