रामगढ़: नगर परिषद कार्यलय में नव पदस्थापित व निर्वतमान कार्यपालक पदाधिकारी के अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन मंगल वार को किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ,उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो सहित वार्ड पार्षद उपस्थित थे। निर्वतमान पदाधिकारी सुरेश यादव को पुष्प गुच्छे देकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। सुरेश यादव के कार्यों की सराहन साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।वहीं नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार का भी अभिनंदन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र में वे विकास कायोको गति देने में सफल रहे। साथ उनका आत्मिक संबंध अच्छा बना रहा। नव पदस्थापित नपक्षेत्र
चल रहे विकास की गति को अपने अनुभवों के आधार पर और तेज करने की बात उन्होंने कही। विदाई समारोह में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद देवधारी महतो,रौशन कुमार,चितु महतो,विनोद तिवारी,अनिल गुप्ता,अन्नू विश्वकर्मा, इंद्रदेव राम,गोपाल मुंडा के अलावा कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।