सरायकेला: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पिछले संसद के चुनाव में खूंटी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कालीचरण मुंडा खरसावां विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
इसी क्रम वे सदर थाना अंतर्गत कोलाबीरा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी को बूथ स्तर से लेकर संसदीय स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
मौके पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के क्रम कहा कि देश की जनता अब जाग गई है। लोगों का रुझान एवं विश्वास कांग्रेस की ओर जाग्रत होने लगा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक समेत विभिन्न क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय से यह साबित हो गया है कि देश की जनता ने भाजपा को सफाया करने का निर्णय ले चुका है।
उन्होंने कहा कि गुजरात 2014 से देश की पूरी सिस्टम पर पेपर ट्री हो गई है। देश में विकास की गंगा के बजाय संप्रदायिकता की लहर दौड़ रही है।
आज सरकार विकास की बात नहीं कह रही है बल्कि हिंदू मुसलमान मंदिर मस्जिद की बात कर लोगों को बरगलाते हुए पूरे देश में जहरीला वातावरण बना रही है। परंतु अब देश की जनता जाग चुकी है और भाजपा सरकार के खिलाफ लोग संगठित होने लगे हैं।
अब भाजपा की कोई विचार सफल नहीं होगी क्योंकि जनता जाग चुकी है। इस अवसर पर रविंद्र मंडल एवं सुशेन मार्डी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।