पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय लखमानी की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन मनाने की चर्चा हुई जिसे सर्वसम्मति से बिल्कुल सादे तरीके से मनाने की बात कही गई और यह भी निर्णय लिया गया कि 19 जून को कांग्रेस, भवन ़में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर एक साथ सदर अस्पताल, पाकुड़ जाएंगे जहां मरीजों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, फल,साबुन, राशन इत्यादि का वितरण किया जाएगा।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः अनुप सिन्हा विश्वास, प्रमोद डोकानिया, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव असलम अंसारी एवं कृष्णा यादव, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, हजीकुल आलम, सिराजुद्दीन, प्रदीप रजक, अवधेश कुमार झा, राम विलास महतो, मिथुन मरांडी, आबिद अंसारी आदि मौजूद थे।