रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा चक्रधरपुर वन विश्रामगृह में AICC द्वारा महाराष्ट्र(वर्धा) में आयोजित प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम में जाने क्रम में रूककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये । इस मौके संजय लाल पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पद से नहीं कार्य से अपनी पहचान बनाएं।
जनता के बीच में रहकर जनता की समस्याओं को सुनें और उनको समाधान करना अपनी पहली प्राथमिकता समझें।
इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबरराय चौधरी एंव रंजन बोयपाई, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा,प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,एससी चेयरमेन कमल राम, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा,लोकनाथ,रमेश ठाकुर बिरसा गोप,बंसत तांती ,गोविंद ,रोशन मुखी,संजय कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।