पाकुड़: सदर प्रखंड के आसंदीपा गांव में गुरुवार को चल रहे दवा छिड़काव कार्य का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने किया। उन्होंने छिड़काव कार्य में लगे सदस्यों को कीटनाशक छिड़काव कार्य में किसी प्रकार की लापरवही न बरतने की चेतावनी दी। कालाजार उन्मूलन को लेकर कीटनाशक का छिड़काव दो अगस्त से जिले में टीम बनाकर किया जा रहा है। यह छिड़काव कार्यक्रम सात सितम्बर तक जारी रहेगा। 258 लक्षित गांव में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दवा का छिड़काव बालू मक्खी को मारने के लिए किया जाता है। छिड़काव घरों के बरामदा और गौशाला में नीचे से दीवाल पर छह फीट ऊंचाई तक की जाती है।