महेशपुर : कोविड-19 की वैक्सीनेशन को लेकर गुरुवार को डीडीसी पाकुड़ अनमोल कुमार सिंह महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ उमेश मंडल, सीओ रितेश जयसवाल एवं अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह से वैक्सीनेशन से संबंधित बिस्तार से जानकारी लिया। साथ ही वैक्सीनेशन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्य के बारे में भी जानकारी ली। वही वैक्सीनेशन कार्य के निरीक्षण के दौरान प्रखंड मुख्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिलन कुमार घोष,एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाबूराम हेम्ब्रम तथा शिक्षा विभाग के बीपीओ श्याम ठाकुर व होपना हंसदा के खिलाफ वेतन पर रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस दौरान डीडीसी ने कोविड-19 का वैक्सीनेशन का कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोलाग्राम पहुंचकर टीकाकरण कार्य की जानकारी लिया। डीडीसी अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य की जानकारी लेने महेशपुर आए थे। जहां वैक्सीनेशन कार्य में लगाए गए शिक्षा विभाग के चार पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी सचेत हो जाए किसी भी परिस्थिति में अनुपस्थिति पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।