जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला की ओर से जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में जामताड़ा जिले के सभी मंडलों पर पुतला दहन किया गया। इसी निमित्त आज जामताड़ा सुभाष चौक में भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में देवघर उपायुक्त का पुतला दहन किया गया जिसमें विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को झूठा और बेबुनियाद केस में फंसाने का षड्यंत्र रचने का काम झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारों पर उपायुक्त ने केस दर्ज करने का काम किया। इसी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक चौक चौराहा पर देवघर उपायुक्त का पुतला दहन किया गया। आज गोड्डा के सांसद ने जिस प्रकार से झारखंड में विकास की गंगा बहाने का काम किय वह विकास झारखंड सरकार को पच नहीं रही है । कांग्रेस और जेएमएम को विकास रास नहीं आ रही है। आज गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के अथक प्रयास से गोड्डा जैसा पिछड़ा क्षेत्र में आज रेलवे का जाल बिछाने का काम हो रहा है। देवघर के देवीपुर में आज एम्स का शुभारंभ हो गया है जिसमें हजारों लोग आज निशुल्क इलाज करा पा रहे हैं । आज देवघर में पुनासी डैम का शुरुआत किया गया है जिससे देवघर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है। आज तो गोड्डा में विशाल पावर प्लांट स्थापना किया गया है यही सब विकास झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को पच नहीं रही है और आनन-फानन में बाधा डालने के लिए हमारे सांसद निशिकांत दुबे को फंसाने का काम किया जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद फर्जी केस से डरने वाली नहीं है । इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सुमित शरण जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल वरिष्ठ नेता सतीश सिंह , जयप्रकाश अमबस्ता , चंद्रशेखर सिंह प्रोफेसर मुरारी भूषण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप पांडे संतोष सिंह नगर महामंत्री गोर बावरी , लखविंदर सिंह नगर मंत्री बृजेश रावत ,टिंकू नायक , चंदन रावत अंजनी तिवारी ,पप्पू चौधरी ,भीम महतो ,अजय पांडे ,जीत दुबे ,सागर महतो ,जितेन कर्मकार ,मुकुल पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुवे।