अब सोलर लाइट से गढ़वा का कोना – कोना होगा रोशन
विधायक निधि से शहरी क्षेत्र में लगेगा एक हजार सोलर स्ट्रीट लाइट
गढ़देवी मंदिर में नौ कन्याओं ने की सोलर लाइट का लोकार्पण
गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : सोलर स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी से अब गढ़वा शहरी क्षेत्र का कोना कोना रोशन होगा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दुर्गा पूजा के मौके पर गढ़वा वासियों को काफी बेहतरीन तोहफा दिया है। मंत्री श्री ठाकुर के विधायक निधि से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में करीब एक हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। रविवार को नवरात्र के मैके पर शहर के गढ़देवी मंदिर में मंत्री श्री ठाकुर ने मां गढ़देवी की एवं नौ कन्या पूजन किया। तत्पश्चात कन्याओं ने सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण की।
मैके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अंधकार में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। गढ़वा में विधायक निधि से 958 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। प्रथम चरण में 500 लाइट गढ़वा आ चुका है। इसे लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में 458 लाइट और लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक निधि के खाता में अर्जित सूद की राशि से यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जरेडा से एलईडी बेस्ट सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीददारी की गई है। 500 लाइट के लिए जरेडा को विधायक निधि से 27 लाख, 37 हजार 500 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंत्री ने बताया कि जरेडा की निर्धारित दर 13 हजार 475 रुपए में यह लाइट लगाया जा रहा है। जिसमें राज्य सरकार की आठ हजार रूपए अनुदान की राशि तथा पांच हजार 475 रुपए लाभुक अनुदान की राशि विधायक निधि से खर्च किया जा रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में ऐसे स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा जहां बिजली की रोशनी पूर्व से नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति के घर के समीप यह लाइट लगे वे उसे अपनी निजी संपत्ति समझते हुए इसकी बेहतर सुरक्षा करें ताकि लंबे समय तक इसका लाभ लोगों को मिल सके।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की गलियां अंधकार में डूबी रहती है। आए दिन तरह तरह की घटनाएं होती हैं। अब इस में कमी आएगी। गढ़वा जगमग रहेगा। दीपावली तक सभी स्ट्रीटलाइट्स स्थापित करा दिए जाएंगे। गढ़वा को सम्पूर्ण विकसित करने के लिए पार्टी द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सभी सुविधाओं से युक्त विधानसभा बना सके। मंत्री ने मां गढ़देवी मंदिर के जीर्णोद्धार में गुंबद पर पांच लाख रुपए का कलश अपने निजी कोष से लगवाने की घोषणा की। मौके पर डीडीसी एसएन उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडेय, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, नंद कुमार गुप्ता, झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, परेश तिवारी, डॉ यासीन अंसारी, राकेश पाल, हीरालाल अग्रवाल, मदनी खान, राजीव चौबे, वार्ड पार्षद सुनील कुमार, रिंकू कुमारी, संजय कुशवाहा, ममता देवी, उमेश मेहता, चंदन देवी, सत्यवती देवी, अखिलेश तिवारी, अनीता देवी, सुरेंद्र कश्यप, विनोद प्रसाद, कृष्णा केशरी, रेणु देवी, अप्पू हसन, नरगिस बानो, आशीष अग्रवाल, धीरज दुबे, नवीन तिवारी, दिलीप कुमार ,दिव्य प्रकाश केशरी , नीरज कमलापुरी, विजय सिन्हा, चंदन पासवान, संजय चौधरीआदि लोग मौजूद थे।