भारत टेक्सटाइल का भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने किया उद्घाटन
रामगढ़ : रामगढ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरानी नेशनल हाईवे तैंतीस के किनारे स्थित अशोक सिनेमा के निकट भारत टेक्सटाइल एंड बुटिक्स नामक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय धनंजय कुमार पुटूस ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात धनंजय कुमार पुटूस के संचालक रितिक रौशन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई। युवाओ को व्यापार की ओर बढ़ते देख खुशी होती हैं। व्यापार में आगे बढ़ने के व्यापक आसार हैं। अगर व्यापार में सही से ध्यान दिया जाए। भविष्य उज्जवल होने की संभावना शत प्रतिशत हैं। मौके पर रिकू सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा,सूरज वर्मा,हिमांशु सिंह,प्रिंस दांगी आदि उपस्थित थे।