रामगढ़। रविवार को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में 350 PH कार्डधारी लाभुकों को साड़ी, धोती, लूंगी इत्यादि का वितरण मुखिया गुनजरी देवी के द्वारा किया गया और कहा गया कि इन सारी चीजों को देने से गरीब लोगों को काफी राहत पहुंचती है ।इसके साथ साथ कार्ड धारियों को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो यानी एक व्यक्ति को10 किलो चावल दिया जा रहा है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो वार्ड सदस्य तेरूस देवी सुनीता देवी गणेश कुमार ठाकुर मनीष कुमार रविंद्र कुमार अजय कुमार सुनीता देवी सरिता देवी आशा देवी देवंती देवी बबीता देवी जयनाथ महतो बबलू कुमार गोपीनाथ महतो ललिता देवी सावित्री देवी अशोक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।