लातेहार: भूमि संरक्षण विभाग के डायरेक्टर अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर आज लातेहार पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले में विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा से ली।
इसके बाद श्री अजय योजनाओं की जमीनी स्तर पर जांच करने के लिए योजना स्थल के लिए रवाना हो गए और लातेहार व मनिका में विभाग के द्वारा बनाए जा रहे तालाबों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तालाब जीर्णोद्धा, पीटी आदि के बारे में जानकारी लेते हुए देखे गए।
लातेहार और मनिका में जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने के बाद श्री सिंह ने जिला के अधिकारियों की पीठ थपथपाई और बेहतर कार्य को देख काफी प्रसन्न हुए।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तालाब जीर्णाेधार हो जाने से एक तरफ जहां मत्स्य पालन , फसलों की सिंचाई होगी। वहीं दूसरी तरफ वर्षा के जल का संचयन कर मृदा जल स्तर में भी सुधार किया जा सकेगा।